जांजगीर-चांपा 28 नवंबर 2024/sns/ बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम तिलई स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अकलतरा के ग्राम अमरताल के जनपद प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया और शिक्षकों से भी उनकी पढ़ाई के तरीकों के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा के भाग संख्या 148, 149 का अमरताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने वाले प्राप्त फॉर्म की जानकारी लेकर शत प्रतिशत नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
डॉ. डहरिया ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर, जून 2022/ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं का काम समय-सीमा में करने अधिकारियों को निर्देश दिए है। डॉ. डहरिया ने अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार नगरीय निकायों में […]
संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सुकमा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
सुकमा, 23 अगस्त 2025/sns/- जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी व सहायक खेल अधिकारी कमल कौसरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25वीं संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त 2025 को हॉकी स्टेडियम पंडरीपानी, जगदलपुर में किया […]
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप 12 दिसम्बर को
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2022/महानिदेशक प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ नया रायपुर अटल नगर छ.ग. के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत 12 दिसम्बर 2022 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का […]