कलेक्टर ने आईपीडी, पंचकर्म आदि के लिए स्टाफ, उपकरण एवं सामग्री हेतु 32 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत कीकोरबा नवंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ने आयुर्वेद विभाग अंतर्गत अनेक कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर ने जिला आयुष कार्यालय कोरबा अंतर्गत संचालित शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक का सुचारू रूप से 10 विस्तर युक्त अन्तरंग चिकित्सा (आईपीडी) रोगी विभाग पंचकर्म संचालन हेतु मानव संसाधन की आपूर्ति हेतु (स्टाफ नर्स 02, फार्मसिस्ट 01, किचन सर्वेंट 01, अंशकालीन स्वच्छक 01 कुल पदों की संख्या 05) हेतु सात लाख 56 हजार 96 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह जिला आयुष कार्यालय कोरबा अंतर्गत संचालित शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक का सुचारू रूप से 10 विस्तर युक्त अन्तरंग चिकित्सा ;(आईपीडी) रोगी विभाग पंचकर्म संचालन हेतु उपकरण/सामग्री/यन्त्र शस्त्र की आपूर्ति हेतु 14 लाख 85 हजार 711 रूपये तथा आयुर्वेद शाल्कर्म (ऑपरेशन थिएटर हेतु उपकरण/सामग्रियों की आपूर्ति) हेतु 10 लाख 127 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
संबंधित खबरें
पीएम आवास योजना की सौगात से कोमल को मिली नई पहचान
जांजगीर-चांपा, 10 सितम्बर 2025/sns/- जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया निवासी श्री कोमल प्रसाद तिवारी का वर्षों पुराना सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से आखिरकार पूरा हो गया। पुजारी के रूप में आजीविका चलाने वाले श्री तिवारी पहले मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार सहित रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर […]
आधार आधारित बायो मेट्रिक प्रमाणीकरण से होगी इस बार धान खरीदी
धान बेचने हेतु यदि किसान नॉमिनी कर रहे नामांकित, तो नॉमिनी का भी आधार अपडेट कराना जरूरीनिकटतम सहकारी समितियों तथा तहसील कार्यालय में कर सकते है संपर्कखरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारीरायगढ़, 6 सितम्बर 2023/ पहले से पंजीकृत किसानों को धान बेचने हेतु […]
टांगापानी और कसावाही के संतृप्तिकरण शिविर में मिली योजनाओं की जानकारी
धमतरी, 15 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड नगरी के ग्राम टांगापानी तथा विकासखंड धमतरी के ग्राम कसावाही में संतृप्तिकरण शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। […]