छत्तीसगढ़

टांगापानी और कसावाही के संतृप्तिकरण शिविर में मिली योजनाओं की जानकारी


धमतरी, 15 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड नगरी के ग्राम टांगापानी तथा विकासखंड धमतरी के ग्राम कसावाही में संतृप्तिकरण शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान आधार कार्ड पंजीयन 10, आयुष्मान भारत कार्ड 20, सिकल सेल स्क्रीनिंग 20, जाति प्रमाण पत्र 02, निवास प्रमाण पत्र 02, श्रम कार्ड 15 और आय प्रमाण पत्र के तहत 11 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी हितग्राहियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। यह शिविर जन सहभागिता एवं सेवा के लक्ष्य को साकार करते हुए ग्रामीण अंचल तक शासन की योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *