मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए सभी मत्स्य पालकों, समूहों एवं मत्स्य समितियों का एन.एफ.डी.पी. पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण का उद्देश्य सभी मत्स्य पालकों, समूहों एवं मत्स्य समितियों का कार्य आधारित पहचान के डाटाबेस निर्माण के माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है। पंजीयन के बाद मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात उनके बैंक खातें में 80 रूपये शासन की ओर से प्राप्त होगा तथा कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) को उनके प्रत्येक एन्ट्री पर 18 रूपये कमीशन के रूप में प्राप्त होगा। यदि परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न हैं, तो उनका पंजीयन व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा। एन.एफ.डी.पी. पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार लिंक मोबाईल नम्बर के साथ पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन के तत्काल बाद अस्थायी प्रमाण पत्र तथा विभाग से स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने सभी मत्स्य पालकों, समूहों एवं मत्स्य समितियों को पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याए
मुंगेली 10 मई 2022// जिले में आमलोगों की मांगो और समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निराकरण के लिए जिला कलक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 108 को जनदर्शन कक्ष बनाया गया है। इसी कक्ष में प्रतिदिन (अवकाश को छोड़कर) आमलोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनी जा रही है। इसी कड़ी में […]
कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल अमल
जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय में दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडरों के लिए की गई बैठक व्यवस्था, पंजीयन के दौरान आमजनों को होगी सहूलियत मुंगेली 08 जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर तत्काल अमल करते हुए जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय में दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडरों के लिए बैठक […]
सांसद श्री राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की। समाज के लोगों ने उनका परम्परागत ढंग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।
रायपुर, 03 फरवरी 2022/सांसद श्री राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की। समाज के लोगों ने उनका परम्परागत ढंग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।