सुकमा, 18 अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार सुकमा जिला में संचालित शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी एवं रसायन के व्याख्याता के कुल 59 रिक्त पदों पर जिला खनिज न्यास निधि मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय कर शैक्षणिक अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदक द्वारा पूर्ण रूप से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र स्वय उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल, जिला सुकमा को 18 अक्टूबर से से 24 अक्टूबर 2024 के संध्या 05ः00 बजे तक जमा कर सकते है। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी हेतु सुकमा जिले के अधिकारिक वेबसाईट ूूू.ेनाउं.हवअ.पद पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा के सूचना पटल में अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 02 जनवरी 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल […]
धरती आबा अभियान में मिली नई दिशा-कृषक मनोज कुमार को किसान किताब से सशक्त बनाने की पहल
मोहला, 19 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय कृषकों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम हेरकुटुंब के पंजीकृत कृषक श्री मनोज कुमार कुंजाम पिता जयलाल कुंजाम को किसान किताब ऋण पुस्तिका प्रदान […]
जिले में अब तक 333.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर 08 अगस्त 2024/sns/- भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 11.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 29.5 मि.मी. वर्षा उदयपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 333.1, मि.मी. […]