रायपुर, 11 सिंतबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। जोन 10 वार्ड क्रमांक 52 निवासी श्री गेदलाल साहू ने कचरा उठाव नहीं होने की शिकयत की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 52 के गली नंबर 7 में कचरे का प्रतिदिन उठाव नहीं किया जाता है। सफाई करके कचरे को वहीं ठंप कर दिया जाता है। कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से फिर से फैल जाता है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत भी की थी लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण कर दिया गया हैं। समस्या का निराकरण होने से श्री साहू ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से जिले के 1206 विद्यालयों के 89 हजार 286 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
राजनांदगांव नवम्बर 2024/sns/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के फ्लैक्सी मद अंतर्गत जिले के 1206 विद्यालयों के 89 हजार 286 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इसके अंतर्गत 791 प्राथमिक शाला के 52 हजार 533 बच्चों एवं 415 माध्यमिक शाला के 36 हजार 753 बच्चों को पूरक पोषण आहार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मार्गदर्शन में […]
“भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है और संगठन की वजह से ही मजबूत सरकार बनी है”विष्णु देव साय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। मोदी की गारंटी के एक-एक वादे को पूरा करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री होने के नाते […]
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 16 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में निर्धारित एजेंडे के अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी […]