रायपुर, 22 अगस्त 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर जिले के मठपुरैना के बडापारा स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संचालित राशन दुकान में चावल का आवंटन करीब एक सप्ताह से नहीं हो रहा था। इस समस्या को लेकर राशन दुकान संचालक ने श्री कमल कुमार सोनकर गुढियारी स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गोदाम भी गए थे। वहां भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई, जहां से राशन दुकान पर चावल का आवंटन करवा दिया गया। समस्या का निराकरण होने पर राशन दुकान संचालक श्री कमल कुमार सोनकर ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
संबंधित खबरें
आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा, 22 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार- चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम बुचीहरदी के श्री सुखसागर की पानी […]
सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठान हमारे छत्तीसगढ़ की पुरानी परम्परा है। आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए गाँव-गाँव में गौठान बनाए जा रहे हैं।
भेंट-मुलाकात : अर्जुनी सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठान हमारे छत्तीसगढ़ की पुरानी परम्परा है। आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए गाँव-गाँव में गौठान बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। उन्हें मवेशियों के […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 10 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान संगीतकार और प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पंडित शिव कुमार शर्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में […]