मोहला, 16 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने स्वतंत्रता दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने और गंभीरतापूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सौपे गए दायित्व का निर्वहन बिना किसी तनाव के संपादित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहत्तर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विजेन्द्र पाटले, सयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा. 10 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम अर्जुनी के श्रीमती राधाबाई की सर्पदंश से […]
संभागायुक्त कोर्ट में तेजी से हो रहा प्रकरणों का निराकरण
ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेटकोरबा दिसंबर 2024/sns/श्री महादेव कावरे, भाप्रसे संभागायुक्त रायपुर द्वारा दिनांक 30 अगस्त, 2024 को संभागायुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया जाकर अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय के प्रकरणों की भी सुनवाई इनके द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग में राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से […]
गौठान में समूह की महिलाओं को मिल रहा बारहमासी काम
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा अपने सतत भ्रमण में आज खैरागढ़ विकासखंड के दौरे पर रहे। आज उन्होंने ग्राम फत्तेपुर और मुढ़ीपार में बने गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम फत्तेपुर में स्वसहायता समूह की महिलाओं से भेंट कर आवश्यक चर्चा की। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान से जुड़कर उनकी दिनचर्या बदल गई […]