रायपुर 25 जून 2024sns/-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के इंतजाम किया जाए। उन्होंने सड़कों में बने स्पीड ब्रेकर पर रेडियम मिक्स व्हाइट डिस्टेंपर लगाने के निर्देश दिए है। इससे सड़कों की दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि सड़कों के किनारे बड़े पौधे लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में गर्मी के मौसम में भी सड़कों में ठडंकता बनी रहेगी। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए निर्देश दिए. साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए झाड़ियों की कटाई की जाए। बैठक में चैक में बने चैनलाइजर पर उगे हुए झाड़ियों की छटाई, भनपुरी तिराहा में यातायात दबाव के लिए इंजीनियरिंग सुधार, रिंग रोड 3 को सीधे मुख्य मार्ग में टी जंक्शन बनाकर जोड़ते हुए धनेली नाला के दोनों ओर मुख्य मार्ग में कंटिग बंद किए जाने, कुशालपुर ब्रिज के ढाल पर सर्विस रोड का मर्जर पाइंट बढ़ाने समेत इत्यादि कई विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देवांगन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आंगनबाड़ी व धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण- शिक्षा विभाग को प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश
दुर्ग, 27 नवम्बर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पाटन विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पाटन में शिक्षा विभाग की प्री बोर्ड तैयारी, परख कार्यक्रम के संबंध में संकुल समन्वयक, नोडल प्राचायों की बैठक ली। उन्होंने दुर्ग जिले का बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ऑडिटोरियम में बाल […]
कच्चे मकानों में रह जाएंगी बस यादें, गरीबों के घरों की मजबूत होने लगी हैं बुनियादें
कोरबा, 13 अक्टूबर 2024/sns/- अंतिम छोर के गाँव की अपनी पहचान होती है। शहर से दूर होने के साथ यहाँ की अपनी जीवनशैली होती है। दूर-दूर घर होते हैं। घर पर गाय बकरियां होती है। हरे-भरे पेड़ पौधे होते हैं। छोटी-छोटी बाड़ियाँ होती है,जहाँ पसंद की साग सब्जियां उगाई गई और आसपास मुर्गे-मुर्गियां छोटे चूजे […]
मानसिक तनाव को दूर करने में सकारात्मक सोच प्रमुख घटक
आत्महत्या के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान कवर्धा, सितंबर 2023। कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजाय मुखर्जी के निर्देशानुसार व जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ विनोद चंद्रवंशी के आवश्यक मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रृष्टि शर्मा के परस्पर समन्वय से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला मानसिक […]