जगदलपुर 04 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बास्तानार ग्राम बास्तानार निवासी लक्ष्मण कवासी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती रामबती को, तहसील तोकापाल ग्राम छापरभानपुरी निवासी लच्छिन की मृत्यु पानी में डूबने से भाई व बहन को, ग्राम छापरभानपुरी निवासी हांदो मण्डावी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र व पुत्री को, तहसील बस्तर ग्राम कारीतरईपाल निवासी धनुर्जय बघेल की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती कमला को, ग्राम भालूपारा निवासी कुमारी दिव्या की मृत्यु पानी में डूबने से पिता चंदन यादव को और ग्राम खोरखोसा निवासी देवेश कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता डमरू सिंह को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
पुष्प वाटिका में बनेगा मछली घर एक्वेरियम
नगर वासियों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र कलेक्टर ने दी 30 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति पुष्पा वाटिका पहुंचकर कलेक्टर ने कार्य योजना का किया मुआयना वास्तु के अनुसार एक्वेरियम की मछलियां लाती है सकारात्मकता खुशियांराजनांदगांव 23 फरवरी 2023। राजनांदगांव का पुष्प वाटिका अब नगरवासियों के लिए नए स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बनेगा। […]
*सोमवार से जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर सुनेंगे लोगों की समस्याएं*
जांजगीर-चाम्पा ,जुलाई 2022/ अब जिले में प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वे प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलेंगे। जनदर्शन […]
मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मां काली से लिया आशीर्वाद
रायपुर, 31 जुलाई 2024/sns/- छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज प्रातः आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं अन्य परिजन उपस्थित थे।