सेना भर्ती रैली की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दी जानकारी जांजगीर-चांपा, दिसंबर 2023/पुलिस लाइन खोखराभाठा जांजगीर में 15 दिसंबर 2023 से अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल और कर्नल एन सेमेलटी ने पुलिस लाईन खोखरा स्थित सभागार में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अग्निवीर भर्ती रैली कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सुविधाएं भर्ती हेतु उपलब्ध करा दी गई है एवं विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को मूलभूत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में अलग-अलग तिथियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के पात्र अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों के लिए यातायात सुविधा, आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने भर्ती रैली को लेकर पुलिस व्यवस्थ ,सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। कर्नल एन सेमल्टी ने अग्निवीर भर्ती के तैयारी सहित प्रोटोकॉल संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी एल जगत, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, जिला रोजगार अधिकारी श्री एम जायसवाल एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’
राईस ब्रीडिंग की आधुनिक तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन भविष्य के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्धता और धान की प्रतिरोधक, सस्ती और यूजर फ्रेंडली वेरायटी के लिए आधुनिक तकनीक पर हुई सेमिनार खेती किसानी की आधुनिक तकनीक जानने जुटे अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थान और वैज्ञानिक अफ्रीका, साउथ एशिया सहित कई देश अपनायेंगे छत्तीसगढ़ […]
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण करें
छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश रायपुर, दिसम्बर 2021 छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष श्री सी.एल. पटेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आयोग द्वारा 15 […]
वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर 27 जून को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कवर्धा, जून 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विधि एवं विधाई कार्य विभाग मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 27 जून को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 11 बजे मंत्री श्री अकबर अपने निवास से कबीरधाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री अकबर 1 बजे कवर्धा […]