रायपुर, 01 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। श्री बघेल ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
अपनों को खोने का छलका दर्द तो केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा नक्सलवाद का करेंगे जल्द खात्मा
नक्सल हिंसा में पीड़ित परिवार और शहीद जवानों के परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री ने की चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में नक्सल हिंसा में पीड़ित परिवार और शहीद जवानों के परिजनों से चर्चा कर उनका दर्द साझा किया। पीड़ित परिवारों ने भी अपनी आप बीती […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने पहुंचे रामकृष्ण अस्पताल
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने पहुंचे रामकृष्ण अस्पताल घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान हुए थे घायल
7 दिसम्बर से 24 मार्च 2025 तक चलेगा टीबी मुक्त भारत अभियान-जन भागीदारी से चार चरणों में सम्पन्न होगा 100 दिवसीय अभियान
दुर्ग, दिसंबर 2024/sns/ भारत सरकार व्दारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता मे विगत दिनों जिला स्तरीय अंर्तविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. […]