कोरबा, सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है। इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
रायगढ़, जनवरी 2023/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जिला-रायगढ़ अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 10 से 16 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आईडीए एवं कृमि मुक्ति दिवस गतिविधियों के आयोजन हेतु सीएमएचओ रायगढ़ के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी, शहरी कार्यक्रम […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान तथा गुरू नानक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे
गोधन न्याय योजना तथा गन्ना प्रोत्साहन योजना में हितग्राहियों को वितरित करेंगे राशि रायपुर 07 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान तथा गुरू नानक जयंती कार्यक्रम में शामिल होते हुए गोधन न्याय योजना तथा गन्ना प्रोत्साहन योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के […]
स्कूली बच्चों ने गोठान भ्रमण कर गतिविधियों की ली जानकारी
अम्बिकापुर , नवम्बर 2021 / कन्या परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने बुधवार को केशवपुर गोठान का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा गोठान में संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन कर शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों को गोठान में चल रही […]