छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध हेतु सप्लायरों की होगी पहचान

  • सारथी एप के माध्यम से आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण – कलेक्टर

दुर्ग, सितम्बर 2023/ जिले के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सप्लायरों की पहचान की जाएगी। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में नगरीय निकायों के अधिकारियों से निकायवार सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग प्रतिबंधित करने स्थल निरीक्षण कर व्यवसायियों पर पेनाल्टी अधिरोपित कर लाइसेंस निरस्तीकरण किया जाए। इसके अलावा व्यवसायियों एवं दुकानों को सिंगल यूज प्लास्टिक के सप्लायरों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री मीणा ने सारथी एप के माध्यम से नोडल अधिकारियों द्वारा निराकृत आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सारथी एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर जिला स्तरीय सारथी एप बनाया गया है। सारथी ऐप को मोबाइल के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते ही उसे यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। आईडी में व्यक्ति लॉगिन कर अपनी समस्या को दिए गए फॉर्मेट में अंकित कर अपने आवेदन को सबमिट करेगा। ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत की आगे की कार्यवाही के लिए निर्धारित किए गए नोडल अधिकारी के पास पहुंचेगा। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र व स्कूल जतन योजना के अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय निरीक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा। जिला शिक्षाधिकारी को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पी.एम. श्री योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराने कहा। समीक्षा के दौरान पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि शासन द्वारा जिले को तीन पशुचिकित्सा मोबाईल वेन उपलब्ध करायी गई है। उक्त मोबाईल वेन गौठानों में सेवाएं दे रहे हैं। एक दिन में दो गौठान कव्हर किया जा रहा है। कलेक्टर ने उक्त मोबाईल यूनिट द्वारा उपलब्ध सेवाओं को आगामी समय-सीमा की बैठक में प्रजेंटेंशन करने कहा। इसी प्रकार जिले में एजेंसियों के माध्यम से संचालित नशा-मुक्ति अभियान की समीक्षा करने उप संचालक समाज कल्याण विभाग को कहा गया है। बैठक में नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास, मोर मकान मोर आवास, राजीव आश्रय पट्टा वितरण, रोड मरम्मत, पशु सर्वेक्षण, गौठानों में मवेशियों की संख्या, सी-मार्ट, वृक्षारोपण और युपा की प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा के संबंध में जानकारी ली गई। निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को निर्माण पोर्टल में समीक्षा हेतु कार्यों की वास्तविक जानकारी प्रदर्शित करने कहा गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, अपर कलेक्टर श्री गोकुल राम रावटे, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त दुर्ग श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्री आशीष देवांगन सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *