कवर्धा, 11 अगस्त 2023। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, बाजार से होते हुए ऋषभ देव चौक, एकता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, भारत माता चौक से होते हुए स्वामी करपात्री स्कूल से होते हुए आऊटडोर स्टेडियम में समापन होगा। उन्होंने मिडिल स्कूल, हाई स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी एवं आम नागरिक गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त पत्रकार बन्धुओं को स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की हैं।
संबंधित खबरें
महज 29 दिनों में ही जीरो शार्टेज के साथ शत् प्रतिशत उठाव पूर्ण, कलेक्टर ने दी बधाई
बलौदाबाजार,2 मार्च 2023/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले के सभी 162 धान उपार्जन केंद्रों से जीरो शार्टेज के साथ शत प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो गया है। जिला प्रशासन के इस उपलब्धि पर कलेक्टर रजत बंसल ने आज धान खरीदी से जुड़े हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दिए। उन्होनें कहा […]
अज्ञात वाहन की जानकारी सभी तहसीलदार एक सप्ताह में प्रस्तुत करें : कलेक्टर धर्मेश साहू
सारंगढ़ बिलाईगढ़, अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने समय सीमा की बैठक ली। बैठक में सभी लंबित मामलों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने सभी तहसीलदार से जानकारी ली कि आखिर 22 अज्ञात वाहन एफआईआर प्रकरण में निराकरण क्यों नहीं किया गया, जबकि वर्ष 2022 से लेकर अब तक का केस […]
नो मास्क – नो सेल का संदेश देने पंडरी मार्केट में चेंबर पदाधिकारियों के साथ घूमी एनजीओ की टीम
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ एनजीओ हम कोशिश करेंगे और सरस गुलाब फाउंडेशन संस्था के वालेन्टियर पंडरी कपड़ा मार्केट में ‘नो मास्क नो सेल’ का संदेश देते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान संस्था के द्वारा मास्क वितरण कर इसके महत्व को बताया गया। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन […]