जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड नवागढ़ के सांस्कृतिक भवन नवागढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यक्रम में बताया कि 17 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। मतदान के अधिकार के महत्व को बताया गया उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को श्री उमाशंकर अनंत परियोजना अधिकारी नवागढ़ के द्वारा मतदान शपथ दिलाया गया। किशोरी बालिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान हेतु जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिका समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
आड़े वक्त में काम आ रहा है राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की सहायता राशि
जांजगीर चांपा मार्च,2022/ जिले में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का सकारात्मक क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के हितग्राहियों को पहली किश्त की दो-दो हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूरों को पहली किश्त में मिली राशि उनके लिए आडे वक्त में आर्थिक […]
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान,अब तक 14,158 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
धान के एवज में किसानों को 281.06 करोड़ रुपये का भुगतान इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान 25.93 लाख किसानों का पंजीयन इस वर्ष 2.03 लाख नये किसानों ने कराया पंजीयन धान की खेती का रकबा बढकर 31.13 लाख हेक्टेयर रायपुर, 02 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के […]
लोरमी में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा योजनाओं का लाभ: उपमुख्यमंत्री श्री साव शिविर को लेकर नागरिकों में दिखा उत्साह मुंगेली 13 जनवरी 2024// केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुंगेली जिले के नगर […]