अम्बिकापुर, जून 2023/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में (केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग) कक्षा 7 वीं, 8 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं के रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाना है। जिस हेतु प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय (कन्या परिसर कैम्पस) में आयोजित किया गया है। कक्षा 7वीं सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम हेतु बालक के 11 एवं बालिका के 3, कक्षा 8वीं सीबीएसई हिंदी माध्यम हेतु बालक के 9, कक्षा 9वीं सीबीएसई हिंदी माध्यम हेतु बालक के 17 एवं बालिका के 6 तथा कक्षा 11वीं (विज्ञान व गणित) सीबीएसई हिंदी माध्यम हेतु बालक के 32 रिक्त पदों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने हेतु आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
*आदिवासी लोकनृत्य प्रतियोगिता अब 19 एवं 20 सितंबर को*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2022/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में आदिवासी लोक नृत्य प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। अब यह प्रतियोगिता 19 एवं 20 सितंबर को गुरूकुल परिसर स्थित जिम्नास्टिक हॉल में होगा। पहले प्रतियोगिता की तिथि 18 एवं 19 सितंबर प्रस्तावित था। शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण […]
केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा में शीतला मंदिर के पास मंच के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
मंत्री श्री अकबर ने नियमानुसार निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए छत्तीसगढ़ शासन धार्मिक स्थालों के विकास के लिए कर रही कार्य-मंत्री श्री अकबर कवर्धा, नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा में शीतला मंदिर […]
मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर लोकतंत्र सेनानियों ने सम्मान निधि बहाल करने के लिए आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने कहा- सम्मान निधि बंद करके कांग्रेस की सरकार ने तानाशाही तथा अलोकतांत्रिक रवैये का परिचय दिया हम लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हैं तथा लोकतांत्रिक भावनाओं के पोषक हैं लोकतंत्र की रक्षा और उसे सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है लोकतंत्र सेनानियों ने कहा कि न्यायालयीन लड़ाई में सफलता के बावजूद कांग्रेस […]