गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2022/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में आदिवासी लोक नृत्य प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। अब यह प्रतियोगिता 19 एवं 20 सितंबर को गुरूकुल परिसर स्थित जिम्नास्टिक हॉल में होगा। पहले प्रतियोगिता की तिथि 18 एवं 19 सितंबर प्रस्तावित था। शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण आदिवासी लोक नृत्य प्रतियोगिता की तिथि में संशोधन किया गया है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार की राशि देय नहीं होगी।
संबंधित खबरें
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वर्गीय रमन लाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
रायपुर, 27 जनवरी 2024/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज महासमुंद पहुंचकर स्वर्गीय रमन लाल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री उपाध्याय की छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा,परिजन सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
गाय के सिजेरियन ऑपरेश से बछड़े को मिला नवजीवन
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ गाय का सीजेरियन ऑपरेशन कर गर्भ में पल रहे बछड़े को जीवित बाहर निकाल कर चिकित्सकांे ने बछड़े को नया जीवन दिया।बतौली निवासी एक पशुपालक की गर्भित गाय जिसका गर्भकाल पूर्ण हो चुका था वह करीब 15 दिन से कमजोर होकर लेट गई थी। पशुपालक के द्वारा इसकी जानकारी शुक्रवार को स्थानीय […]
प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, अगस्त 2022// प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजना के अंतर्गत 2022-23 में प्रवेश लेने के इच्छुक अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत […]