बलौदाबाजार,12 जून 2023/ प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 12 जून 2023 को सहायता राशि मंजूर की है। जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार तहसील पलारी के ग्राम सीतापार निवासी जवाहिर लाल पिता तुलई की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिसान पुत्र डोमार कन्नौजे को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित परिवार के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेल महोत्सव में जीपीएम जिले का रहा बेहतर प्रदर्शन*
*उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित*गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 4 जनवरी 2023/आंध्रप्रदेश के गुंटुर में 17 से 23 दिसंबर 2022 तक आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेल महोत्सव में जीपीएम जिले के बच्चों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट में बच्चों से मिलकर […]
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
व्यय प्रेक्षक श्री अरविन्द कुजुर से मुलाकात कर सकते है सर्किट हाऊस कक्ष क्रमांक 5 में प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तकरायगढ़ जनवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के आम निर्वाचन में व्यय संबंधी निगरानी हेतु संयुक्त संचालक (वित्त)श्री अरविंद कुजूर को व्यय […]
नशामुक्त भारत अभियान के तहत 12 अगस्त को दिलाई जाएगी नशामुक्ति प्रतिज्ञा
राजनांदगांव 10 अगस्त 2024/sns/- नशामुक्त भारत अभियान के तहत 12 अगस्त 2024 को सुबह 9 बजे विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर सभी विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनसामान्य को नशामुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।