जांजगीर-चांपा 06 जून 2023/ शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छत्तीसगढ़ में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्कचयन परीक्षा आयोजित की गई थी। स्वीकृत सीट के अनुरूप प्रवेश नीति अनुसार चयन सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई मुख्य चयन सूची में आबंटित एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु 14 जून 2023 से 16 जून 2023 तक प्रवेश नीति 2023-24 के भाग-5 अनुसार (समस्त अनिवार्य दस्तावेजों की सूची) संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराए। उक्त तिथि तक अनिवार्य दस्तावेजों के साथ विद्यालय के प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित नही होने पर शाला में प्रवेश नही दिया जा सकेगा तथा इनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। चयन सूची का अवलोकन eklavya.cg.nic.in एवं जिला की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in में किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पीएमश्री विद्यालय घरघोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय अटल वर्कशॉप
रायगढ़ फरवरी 2025/sns/ पीएमश्री विद्यालय घरघोड़ा में अटल टिकरिंग लैब के तत्वाधान में जिला स्तरीय अटल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर एवं केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन […]
उप मुख्यमंत्री श्री साव लालपुर एवं अमरटापू धाम में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुंगेली, दिसम्बर 2023// प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 18 दिसम्बर को रात्रि में जिले के लालपुर तथा मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर उप […]
जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 797.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,
जांजगीर-चांपा, अगस्त, 2022/ जिले में 1 जून से 10 अगस्त तक 797.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 639.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में 851.6, मिलीमीटर, अकलतरा 745, बलौदा 806, नवागढ 989.1, पामगढ़ 741.9, […]