गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, मई 2023/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कर्मियों के 430 पदों पर भर्ती के लिये पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। पंजीयन शिविर में जिले के इच्छुक युवाओं का चयन किया जाना है। इसके लिए निर्धारित योग्यता सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास एवं ऊंचाई न्यूनतम 167.5 सेमी, सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम 170 सेमी ऊंचाई के साथ 12वीं एवं एनसीसी प्रमाण पत्र और सुरक्षा अधिकारी के लिए न्यूनतम 170 सेमी ऊंचाई के साथ ही शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है। कौशल प्रशिक्षण उपरांत नियोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भर्ती शिविर 25 मई को थाना परिसर गौरेला में, 26 मई को थाना परिसर पेंड्रा में, 29 मई को मरवाही में और 30 मई को रक्षित केंद्र जीपीएम में रखा गया है।
संबंधित खबरें
सरस मेला बना व्यवसाय का सुखद अवसर
महिला समूह के उत्पादों की बिक्री ने बढ़ाई महिला उद्यमी के हौसले उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहला का मिलने लगा सुखद परिणाम कवर्धा, मार्च 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों का सुखद परिणाम सरस मेला के रूप में दिखने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह की दिदियों को व्यवसाय […]
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी राष्ट्रपति श्री कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
विशेष पिछड़ी बैगा समुदाय के लिए ग्राम तरेगांव जंगल में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
कवर्धा, जुलाई 2022। जिले में पहली बार, बैगा समुदाय के लिए ग्राम तरेगांव(जंगल) में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर, जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष खिलाड़ी भाग लिए। बैगा जनजाति समुदाय के शालेय व्यस्क के लिए गुलेल, तीरंदाजी, मटका दौड़, ि़त्रटंगी दौड़, रस्सा कसी, बोरा दौड़, कबड्डी एवं […]