बिलासपुर, मई 2023/ मस्तूरी विधानसभा में बेलटुकरी में रीपा के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला समूह की दीदियों द्वारा चलायी जा रही सिलाई यूनिट भी देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री को समूह की दीदियों ने अपना बनाया एक जैकेट भेंट किया। दीदियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस यहीं पहनकर दिखा दीजिए। जब मुख्यमंत्री ने जैकेट पहना तो समूह की दीदियों ने प्रसन्नता जतायी और कहा कि हमारी मेहनत सफल हुई। मुख्यमंत्री ने समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर जैकेट तैयार किया है। आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। समूह की महिलाओं के उत्पाद देखते हुए मुख्यमंत्री को एक और जैकेट पसंद आया, जिसे उन्होंने खरीद लिया।
संबंधित खबरें
लोहा डोंगरी से नया बस स्टैंड तक हो सौन्दर्यीकरण
सुनियोजित दुकानें, चौपाटी सहित आवश्यक सुविधाओं का होगा विस्तार विधायक एवं कलेक्टर ने भ्रमण कर सुविधाओं के विस्तार का किया अवलोकन बीजापुर, जनवरी 2023& विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने बीजापुर शहर के सौन्दर्यीकरण हेतु चिन्हित स्थानों का अवलोकन किया लोहाडोंगरी मे बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी सुविधाएं] ओपन […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया
रायपुर, 20 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, लोेकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, एवं राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ की महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, मिलेट उत्पाद आदि साम्रगी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी।