रायपुर, 20 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि जंगल, पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई दे रहा है। जंगल पर हजारों-लाखों प्रकार के जीव-जन्तु, कीट पतंगों और प्राणियों की परस्पर निर्भरता रहती है। यह व्यवस्था पर्यावरण के साथ-साथ जैविक सह-अस्तित्व की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। सभी प्रदेशवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। सभी पेड़ लगाएं और वर्षों में तैयार हुए जंगल को बचाकर भविष्य की पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण देने में सहभागी बनें।
संबंधित खबरें
एडवांस लीडरशिप कैंप का समापन
रायपुर , जुलाई 2022/ एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित एनसीसी के एडवांस लीडरशिप कैंप का आज समापन समारोह हुआ। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उड़ीसा आंध्र प्रदेश मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संपूर्ण भारतवर्ष के त्यौहारों एवं परंपराओं को दिखाया। कैंप की समस्त गतिविधियों […]
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन
कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क अभियान जारी अंबिकापुर, सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। […]
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।