छत्तीसगढ़

सांसद श्री दीपक बैज द्वारा सांसद निधि से 30 हितग्राहियों को ईलाज एवं आर्थिक सहयोग हेतु 03 लाख 75 हजार रुपए की दी स्वीकृत

जगदलपुर, 17 मार्च 2023/ सांसद श्री दीपक बैज के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 30 हितग्राहियों, महिला स्व-सहायता व सामाजिक समूह को ईलाज, आर्थिक सहयोग और सामग्री क्रय हेतु 03 लाख 75 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा दी गई।
इसमें बस्तर जिले के विकासखंड लोहण्डीगुड़ा के 11 हितग्राहियों में हल्बा समाज और 02 ग्रामों को बर्तन सामग्री प्रदाय, रामायण मंडली हेतु माईक सेट, स्व-सहायता समूह हेतु माईक सेट, 02 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि हेतु कुल 01 लाख 35 हजार रूपए, विकासंखड जगदलपुर के नाट समिति हेतु सामग्री क्रय, 04 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि हेतु कुल 85 हजार रूपए, विकासखंड दरभा के चंद्रगिरी हेतु डीजे सामग्री प्रदाय, 01 व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि, स्व-सहायता समूह हेतु गैस चूल्हा प्रदाय करने हेतु कुल 40 हजार रूपए, विकासखंड तोकापाल के 02 व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि, मुरिया समाज को बर्तन समाग्री, स्व-सहायता समूह हेतु टेंट एवं कुर्सी सामग्री और गैस चूल्हा हेतु कुल 50 हजार रूपए, विकासखंड बास्तानार के आर्थिक सहायता राशि हेतु 10 हजार रूपए, विकासखंड बस्तर के मुटुसपारा हेतु बर्तन सामग्री प्रदाय, एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता और स्व-सहायता समूह हेतु बर्तन सामग्री के लिए कुल 35 हजार रूपए, विकासखंड बकावंड के भतरा समाज व कांडकीगुड़ा पारा हेतु बर्तन सामग्री प्रदाय 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *