रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष 5 और 6 मई को जिले के प्रवास पर रहेगे
जांजगीर-चांपा , मई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे उनका आगमन जिला जांजगीर चांपा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अमोरा होगा। यहां श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे […]
आयोग ने झारखंड के बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
रायपुर/ 19.05.2025 आयोग ने झारखंड के बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में झारखंड के फ्रंटलाइन निर्वाचन कर्मियों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में […]
बस्तर जिले में 31 हजार से अधिक किसानों से खरीदा गया 15 लाख क्विंटल से अधिक धान
जगदलपुर, फरवरी 2022/इस वर्ष 31 हजार से अधिक किसानों से 15 लाख 86 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई। कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुसार जिल में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित रुप से […]