रायपुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद
रायपुर, 01 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। […]
आरंग एवं समोदा तहसील अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन रोकने रेत घाट मार्ग कटाव का कार्यवाही
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुररायपुर 25 जून 2024/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर तहसील आरंग, कुरूद रेत घाट एवं उपतहसील समोदा (आरंग) अंतर्गत ग्राम मुहमेला स्थित घाट में अवैध उत्खनन रोकने हेतु राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही में मार्ग कटाव का कार्यवाही किया गया।
सुंदरकेरा गौठान ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में हो रहा विकसित
सुंदरकेरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का शुभारंभ कलेक्टर ने किया