मुंगेली 28 फरवरी 2023// जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम खेढ़ा के प्राथमिक शाला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेड श्रीमती श्रुति दुबे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी सचिव द्वारा बच्चों को गुड टच-बैड टच, संविधान के मूल अधिकार व कर्तव्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, पाॅक्सो एक्ट, भारतीय दण्ड संहिता आदि कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, पढ़ाई के साथ खेलकूद, योगा प्राणायाम के अभ्यास को जीवनशैली में अपनाते हुए तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
