रायपुर 22 फरवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहले सपना देखा था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित कई सामाजिक आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूबचंद जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। डॉ. खूबचंद ने सामाजिक कुरीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पंक्ति तोड़ो आंदोलन चलाया। करमछड़हा, जनरैल सिंह एवं ऊंच-नीच जैसे नाटक लिखकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागृति फैलाई। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान स्थापित किया गया है।
— गौठानों में पशुओं को भेजने के साथ गांव में आवारा पशुओं की रोकथाम का दिखने लगा असरजांजगीर चांपा। जिला प्रशासन की गौवंश की सुरक्षा को लेकर की जा रही पहल का असर गांवों में दिखने लगा है। सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा एवं घुमंतू पशुओं को सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए उनके […]
20 फरवरी को द्वितीय चरण तथा 23 फरवरी को तृतीय एवं अंतिम चरण का होगा मतदान कल द्वितीय चरण में 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता करेंगें मतदाधिकारी का उपयोग 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाये गये है रायपुर फरवरी 2025/sns/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु 17 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान […]
धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी में ई-हियरिंग की सुविधा का शुभारंभ आज माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा वर्चुअल फीता काटकर किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा, क्योंकि छत्तीसगढ राज्य, जिला उपभोक्ता आयोग के स्तर पर ई-हियरिंग प्रारंभ करने वाला देश […]