रायगढ़, जनवरी 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2023 को कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ.ललित प्रकाश पटैरिया, कुलपति, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1.1.2023 के दौरान एवं विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ लेवल अधिकारी तथा जिले के एक प्राध्यापक नोडल अधिकारी को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र तथा जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों में नियुक्त 29 कैम्पस अम्बेसडरों साथ ही मतदाता दिवस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाकर सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के समस्त मतदातागणों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तिथि से ही पेंशन आदेश प्रदान कर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी
बीजापुर, 31 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले वाहन चालक, भृत्य एवं चौकीदार को सेवानृवित्ति तिथि से ही पेंशन आदेश प्रदान किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनके सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सेवानृवित्त होने वाले कर्मचारी श्री […]
जिले में अब तक 330.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/जिले में 14 अगस्त 2022 तक 330.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 14 अगस्त 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 424.2 मिलीमीटर, दरिमा में 259.1 मिमी, लुण्ड्रा में 205.9 मिमी, सीतापुर में 370.7 मिमी, लखनपुर में 419.3.5 मिमी, उदयपुर में 314.1 मिमी, बतौली […]
शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जिले में संचालित होंगे शासकीय कार्यालय कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जारी किया आदेश
रायगढ़, 8 फरवरी 2022/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु गत दिवस शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की न्यूनतम उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया था। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों में गिरावट दर्ज की गई […]