छत्तीसगढ़

अकोंकागुआ पर्वतारोहण अभियान में निकलेगी रायगढ़ की याशी जैन

सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा व नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने तिरंगा सौंपकर जिला प्रशासन के ओर से दी शुभकामनाएं
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है अकोंकागुआ
रायगढ़, जनवरी 2023/ रायगढ़ शहर की पर्वतारोही सुश्री याशी जैन दक्षिण अमेरिका अर्जेंटीना एंडीज पर्वतमाला की चोटी अकोंकागुआ चोटी के पर्वतारोहण अभियान के लिए निकल रही हैं। अभियान में रवाना होने के पूर्व सुश्री याशी जैन को जिला प्रशासन की ओर से सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा व नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने तिरंगा ध्वज सौंप कर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें इस अभियान में सफलता की शुभकामनाएं दी।  
सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने सुश्री याशी जैन से उनके अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह दक्षिणी अमेरिका के पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है। जिसकी ऊंचाई 6961 मीटर है। वे 29 जनवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। यह अभियान 18 से 20 दिनों का होगा। इसमें पूरी दुनिया से 10-12 लोग शामिल होने जा रहे है और भारत से उनके साथ 1 और पर्वतारोही इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। जो अर्जेंटीना में एंडीज पर्वतमाला का भाग है। इसके पूर्व वे किलीमंजारो चोटी को भी फतह कर चुकी हैं। उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट की चढ़ाई का है। वे अप्रैल माह में अपना एवरेस्ट अभियान शुरू करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *