अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने मनाया रक्षा बंधन
रायपुर। प्रदेश कार्यालय ॐ सोसाइटी सुंदर नगर रायपुर में
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा रक्षा बंधन का पर्व बड़े हर्ष और उत्साह के साथ समिति के प्रदेश कार्यालय ॐ सोसाइटी, सुंदर नगर, रायपुर में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि समिति की बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भाइयों को तिलक लगाकर, आरती उतारकर तथा स्वस्तिवाचन के साथ रक्षा सूत्र बांधा। पूरे वातावरण में भाई-बहन के स्नेह और संस्कृति की भावनाएं स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती निवेदिता मिश्रा, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, सुधीर तिवारी, जितेंद्र पांडेय, डॉक्टर मल्लिका मिश्रा, श्रीमती लता पांडेय, श्रीमती साधना शुक्ला, श्रीमती सुभद्रा तिवारी, श्रीमती भारती तिवारी ,श्रीमती लक्की दुबे, डॉक्टर अनुश्री पाठक, आरती शर्मा सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी श्री शशांक खरे द्वारा प्रदान की गई।



