जिला पंचायत के सीईओ ने किया स्कूल का निरीक्षण
मुंगेली, जनवरी 2023// जिले के विकासखण्ड पथरिया में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत ने कल 17 जनवरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि शासन द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन हेतु विकासखण्डों में स्वीकृत भवन निर्माण के कार्य को तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर स्वयं निर्माण कार्यों का माॅनिटरिंग कर रहे हैं।