आपदा पीड़ित से 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जगदलपुर 09 जनवरी 2023/ छ.ग. राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 03 आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं।
कलेक्टोरेट के राजस्व शाखा जगदलपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील बकावंड ग्राम मालगांव निवासी दशमती की मृत्यु चूना खदान में दबने से पति श्री डिलेश्वर को, कमली की मृत्यु चूना खदान में दबने से पति श्री बंशीधर को और शांति की मृत्यु चूना खदान में दबने से पुत्र श्री लखीराम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।