कोरबा 30 दिसम्बर 2022/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 जनवरी 2023 से 07 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उईके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 जनवरी 2023 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके सड़क मार्ग से होकर दोपहर 12 बजे कोरबा सीएसईबी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर तीन बजे इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् सतरेंगा पहुंचेंगी। सतरेंगा गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम के पश्चात् 06 जनवरी 2023 को सुबह सतरेंगा से रवाना होकर मानगुरू स्टेडियम ग्राम तानाखार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11ः15 बजे शामिल होंगी। 01ः25 बजे बांगो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 02ः00 बजे सतरेंगा गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगीं, जहां रात्रि विश्राम पश्चात् 07 जनवरी 2023 को सुबह 11ः50 बजे जश्न रिसॉर्ट कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् दोपहर 02ः30 बजे रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
संबंधित खबरें
नव पहल अभियान के तहत् धमधा में बनाया जा रहा है पुस्तकालय
-जनसहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा लाभ-सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की अनूठी पहलदुर्ग, दिसंबर 2022/ धमधा में विद्यार्थियों के कैरियर विकास के लिए नव पहल अभियान के अंतर्गत एक अनोखी शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत पुस्तकालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है और इस संबंध में कार्यवाही की जा […]
परिवहन मंत्री श्री अकबर ने कराया परिवहन संघों के विवाद का पटाक्षेप
रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के मध्य हुआ समझौता दोनों संघ एक दूसरे को लोड उपलब्ध कराने सहमत रायपुर, 01 जून 2022/वन तथा परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ एवं बस्तर परिवहन संघ के मध्य चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। दोनों संघों ने […]
दंडाधिकारी जांच के लिए शपथपूर्वक अभिकथन हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर, नवंबर 2021- थाना क्षेत्रार्न्तगत चेरपाल किकलेर ग्राम के जंगल में 5 जुलाई 2016 को पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना घटित हुई जिसकी दंडाधिकारी जांच हेतु संबंधित घटना में मृतक के परिवार से श्रीमती सुकली हेमला, श्रीमती सोमली हेमला, कुमारी पायके हेमला, कुमारी मुन्नी लकमे, सुनीता , मन्नी, ग्राम कोरचोली एवं श्री लच्छु हेमला को 9 दिसम्बर […]