कवर्धा, 24 जून 2025/sns/- राजीव युवा उत्थान योजना 2019 अंतर्गत वर्ष 2024-25 की द्वितीय सत्र के लिए एस.एस.सी., बैंकिंग, रेलवे एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 100 अभ्यर्थियों का चयन निजी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाना है। इसके लिए 17 जून 2025 तक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है, जो दिनांक 29 जून 2025 को प्रातः 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित की जाएगी। समस्त पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित अथवा अधूरे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
गेरवानी में आबकारी विभाग की कार्रवाई18.720 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त एक आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब की जब्त की गई हैप्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त-रायगढ़ (उत्तर) की टीम ने ग्राम गेरवानी, थाना पूंजीपथरा में दबिश दी। इस दौरान पोषण […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला कार्यबल बैठक आयोजित
जांजगीर-चांपा, 16 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, मितानिनों, ग्राम के […]
राज्यपाल श्री डेका द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण
रायपुर, 12 जुलाई 2025/sns/- राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने आज अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति एवं शैक्षणिक स्टाफ से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी जी के नाम के अनुरूप विश्वविद्यालय शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़े। राज्यपाल ने कहा […]


