मुंगेली 14 दिसम्बर 2022// बिलासपुर संभाग के संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री यू. बी. एस. राठिया ने मुंगेली विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र भठलीकला, धनगांव एवं पण्डरभट्ठा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में अब तक की कुल धान खरीदी एवं उठाव, बारदाना की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, बेमौसम बारिश से बचाव हेतु कैप कव्हर, मानव संसाधन आदि की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। व्यवस्थित रूप से सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदी करें। इस अवसर पर सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री हितेश श्रीवास, सीसीबी के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता में आधार सीडिंग कराने की अंतिम तिथि आज
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 मई 2023/वर्ष 2022-23 के ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग एनेबल होने […]
बहादुर कलारिन सम्मान हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक
मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। महिला […]
नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जिले में जल संरक्षण का कार्य जारी
बिलासपुर, 20 अगस्त 2024/sns/- केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की थीम पर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय […]