बिलासपुर, 20 अगस्त 2024/sns/- केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की थीम पर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में भी जल संरक्षण एवं जल संचयन का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव द्वारा लगातार इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित किया जाए। बिलासपुर जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित कर लिया गया है। यहां स्थापित जल शक्ति केन्द्र में 26 हजार 356 जलीय संरचनाओं का जीईओ टैगिंग पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व अभिलेख में जलीय संरचनाओं के इन्द्राज कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जल शक्ति अभियान से संबंधित विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं जल संचयन हेतु नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वर्षा के जल को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सके।
संबंधित खबरें
Union Home Minister Shri Amit Shah meets officers instrumental in anti-Naxal operations, congratulates them on historic success, in New Delhi
Union Home Minister Shri Amit Shah meets officers instrumental in anti-Naxal operations, congratulates them on historic success, in New Delhi Union Home Minister expresses eagerness to meet brave jawans who made these operations successful with their courage, says he will soon visit Chhattisgarh to meet them The Modi government is committed to freeing India from […]
कार्यपालन अभियंता श्री ए0के0 सिंह के रिटायरमेंट पर दी गई भावपूर्ण विदाई
राजनांदगांव/कवर्धा, 02 जनवरी 2024 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कवर्धा वृत के पंडरिया संभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गई। श्री सिंह ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं सीएसपीडीसीएल में 38 वर्षो […]
फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति
मोहला, 19 सितंबर 2024/sns/- नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाना है। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी […]


