छत्तीसगढ़

ज़ब तक बस्तर के अंतिम गाँव तक शांति, सुरक्षा और विकास का प्रकाश नहीं पहुँच जाता, तब तक हमारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा “विष्णु देव साय “

बीजापुर जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में आज हमारे वीर सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में लगातार सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

इस मुठभेड़ में DRG बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और आरक्षक रमेश सोड़ी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मैं इन वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक-संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

मुठभेड़ में घायल अन्य दो जवान खतरे से बाहर हैं। उनके समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

हमारे जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे जांबाजों की यह बहादुरी और सफल कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लाल आतंक का अंत अब बहुत निकट है। हमारी सरकार और हमारे सुरक्षाबल “माओवाद के पूर्ण खात्मे” के संकल्प पर दृढ़ता से अडिग हैं।

जब तक बस्तर के अंतिम गाँव तक शांति, सुरक्षा और विकास का प्रकाश नहीं पहुँच जाता, तब तक हमारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जय हिंद।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *