मुंगेली 14 दिसम्बर 2022// बिलासपुर में आयोजित सभांगस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के अंतिम दिन आज मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने भौंरा और गेड़ी खेल प्रतियोगिता में बाजी मारी। 18 वर्ष आयुवर्ग के भौंरा खेल प्रतियोगिता में मुंगेली जिले के ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 18 वर्ष आयुवर्ग गेड़ी खेल प्रतियोगिता में दीपक भास्कर ने प्रथम और 18 से 40 वर्ष आयुवर्ग में राकेश धु्रव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. बी. आर. यादव खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर में 12 से 14 दिसंबर तक सभांगस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया, जिसके तहत आज अंतिम दिवस 18 वर्ष आयुवर्ग, 18 से 40 एवं 40 से ऊपर आयुवर्ग के पुरूष वर्ग के लिए गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी, 100 मीटर लम्बी दौड़, लम्बी कूद, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी, भौंरा, रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संबंधित खबरें
व्यय प्रेक्षक ने ली एफएसटी, एसएसटी, व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, पुलिस दल प्रभारियों की बैठक
निगरानी दलों को तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा 21 अक्टूबर 2023/ व्यय प्रेक्षक श्री विमल चन्द्र दास ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए एफएसटी, एसएसटी, व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, पुलिस दल प्रभारियों की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा […]
जिला मिशन समिति की बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर/ जनवरी 2022/ विगत दिवस जिला पंचायत सरगुजा कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बागवानी मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के विभिन्न घटकों में वर्ष 2020-21 के लक्ष्य एवं पूर्ति के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए जाने […]
महिला मड़ई: महिलाओं में दिखी स्वावलंबन की झलक
कोरिया के आचार-पापड़, जांजगीर के कोसा,चलो संगी मड़ई में खाबो मिलेट के डोसा रायपुर, 04 मार्च 2023/ राजधानी में चल रहे महिला मड़ई में दिखी महिलाओं की आर्थिक तरक्की की झलक। प्रदेशभर से महिला समूह अपने उत्पादों को लेकर यहां पहुंची है। इनमें जांजगीर का प्रसिद्ध कोसा, बस्तरिया आर्ट की विभिन्न […]