गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 दिसंबर 2022/ बकरी पालन से आजीविका के लिए महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए आज एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जनपद पंचायत मरवाही के सद्भावना सभा भवन में आयोजित कार्यशाला में वेटनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. जावेद सिद्धकी ने प्रस्तुतीकरण के जरिए महिलाओं को बकरी पालन के लिए विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन पशुधन विकास विभाग द्वारा किया गया।
