मोहला, दिसम्बर 2022। शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2022-23 में मक्का के उपार्जन के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 1962 रूपए प्रति क्विंटल किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी द्वारा 28 फरवरी 2023 तक प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं लेम्प्स के माध्यम से पंजीकृत किसानों से औसत अच्छी किस्म व गुणवत्तायुक्त मक्का खरीदी की जाएगी। मक्का में नमी का मापदण्ड 14 प्रतिशत निर्धारित है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित किया गया है। जिले में मक्का खरीदी के लिए पंजीकृत कुल किसानों की समितिवार संख्या 1087, रकबा 152.2867 हेक्टेयर है। किसानों से मक्का खरीदी की राशि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किसानों को भुगतान उनके बंैक खाता में राशि अंतरण किया जाएगा। कृषक अच्छी किस्म के निर्धारित मापदण्ड का मक्का अपने उपार्जित मक्का जिले के विकासखण्ड की समितियों व उपार्जन केन्द्र में विक्रय कर सकते है। कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 से सम्पर्क कर निराकरण करा सकते है।
संबंधित खबरें
जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का हुआ युक्तियुक्तकरण
11 नये मतदान केन्द्र बने, 25 का स्थल परिवर्तन के साथ 38 का हुआ भवन परिवर्तनमतदान केन्द्र के 23 भवन का नाम परिवर्तन, 1 का हुआ अनुभाग परिवर्तन एवं 4 अनुभाग के नामकरण में हुआ परिवर्तनरायगढ़, 31 जुलाई2023/ रायगढ़ जिले के 04 विधानसभा क्षेत्र मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सहमति […]
ई-ऑक्शन प्रणाली से काष्ठ के नीलामी में आएगी प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ
रायपुर, 13 अगस्त 2024sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने आज यहां नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन विभाग द्वारा दो करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए […]
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बस्तर जिले में कुल 1567 विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
जगदलपुर, नवंबर 2021/ देश के आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच अभियान संचालित किए जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीमती सुमन एक्का के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में कुल 1567 विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत शहरीय एवं ग्रामीण […]