रायपुर, 05 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 06 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ ही वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को संविधान के रूप में एक मजबूत नींव दी, जिस पर विविधताओं से भरा हमारा देश आज एकजुट होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। श्री बघेल ने कहा है भारतीय संविधान की विशेषता के कारण ही एक संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। बाबा साहब का देश के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
चैतमा समाधान शिविर में 7794 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निराकरण टी.बी. मुक्त घोषित हुईं 5 ग्राम पंचायतें
कोरबा, 10 मई 2025/ sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत 08 मई 2025 को गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला भवन, चैतमा में समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन चरणों की प्रक्रिया का अंतिम चरण था, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रस्तुत किया […]
जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचकर की जवानों की हौसला अफजाई कहा- फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन 21 मई को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर जवानों को दी बधाई रायपुर, […]
पोर्टकेबिन के बच्चों ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश
बीजापुर, 26 सितंबर 2025/sns/ – रजत जयंती एवं पखवाड़ा दिवस के उपलक्ष्य में 21 सितम्बर 2025 को पोर्टाकेबिन विद्यालय बासागुड़ा के बच्चों द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज को नशामुक्त […]