धमतरी, नवम्बर 2022/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंतरसदनीय व्हॉलीबॉल और खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज से किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पी.एस.एल्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि बताया कि कक्षा छठवीं से 12वीं तक कुल 515 विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं तथा आज कक्षा नवमीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर उनसे चर्चा की। साथ ही विद्यालय परिसर में आवश्यकताओं व मांग की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने तीन नवीन कक्ष का निर्माण करने के लिए सहायक अभियंता को निर्देशित किया। विद्यार्थी एवं शिक्षक ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए।
संबंधित खबरें
धान खरीदी उत्सव पर धान उपार्जन केन्द्रों में रहा उल्लास एवं खुशी का माहौल
धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 – कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र गठुला, पदुमतरा, उपरवाह का किया निरीक्षण – कलेक्टर एवं किसानों ने इलेक्ट्रानिक कांटा बाट मशीन में धान का बारदाना रखकर पूजा-अर्चना की – कलेक्टर ने किसानों को फूलों की माला पहनाकर किया अभिनंदन – किसान अपनी ऋण पुस्तिका किसी भी अन्य कोचिये या […]
गुड गवर्नेस गतिविधि के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रशिक्षण का आयोजन
बीजापुर / दिसंबर2021. महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गुड गवर्नेंस इनिशियेटीव के रूप में श्जॉब कार्डए 07 रजिस्टरए एवं वर्क फाईल के संधारण तथा कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना पटल निर्माण उक्त चारों गतिवधियों का ग्राम पंचायतों में गहन क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत कार्मियों की क्षमता विकास एवं इनके सकारात्मक परिणामों […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने ई.एम.एस. के वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज स्वामी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर, 12 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (ई.एम.एस.) के वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज स्वामी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री स्वामी के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।]