मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र की आनलाईन प्रविष्टी में रूचि नहीं लेने और कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर श्री देव ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की आनलाईन प्रविष्टी की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है, परंतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जाति प्रमाण पत्र की आनलाईन प्रविष्टी में रूचि नहीं लेने के कार्य को गंभीरता से लिया गया है और इसे घोर लापरवाही एवं उदासीनता की श्रेणी में माना गया है। उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली को आनलाईन प्रविष्टी नहीं किए जाने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022-23 हेतु
व्यय प्रेक्षक के लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्तबिलासपुर, दिसम्बर 2022। जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बिलासपुर द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022-23 के संचालन के लिए जिले में नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री अलेक्जेंडर कूजूर, प्रेक्षक को आवश्यक जानकारी व सुविधाएं प्रदान करने हेतु सहायक आंतरिक लेखा परि. अधिकारी श्री नीलमणी कौशल, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं […]
10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य
बच्चों के आधार 5, 10 और 15 साल में अपडेट कराना होगा सुकमा 23 दिसम्बर 2022/ केंद्र सरकार ने आधार को लेकर नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत आधार कार्ड बनवाने के 10 साल बाद नाम और बायोमैट्रिक पहचान अपडेट करवाना अनिवार्य है। अगर आपने भी अपडेट नहीं किया तो राशन, पेंशन जैसी सुविधाएं […]
श्री शशांक शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, पत्रकार संघ, पत्रकारों ने दी बधाई
रायपुर 16अप्रेल 2025/sns /श्री शशांक शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, प्रफुल्ल पारे, रवि भोई, राम साहू, मोहन तिवारी, अभिजीत पाण्डेय ने बधाई दी