रायगढ़, अक्टूबर 2022/ किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्यापन कार्य हेतु ई.टी.एण्ड टी.एवं इलेक्ट्रिकल विषय में एक-एक अंशकालीन व्याख्याता की आवश्यकता है। जिसके 28 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए शैक्षणिक अर्हता छ.ग.तकनीकी शिक्षा (शिक्षण संवर्ग पालीटेक्निक)(राजपत्रित)सेवा भर्ती नियम 2014 के अनुसार होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित तिथि में समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्राचार्य किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 02 लाख 22 हजार क्विंटल से अधिक हुई धान खरीदी
मुंगेली 20 नवंबर 2023// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 नवम्बर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया […]
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अधूरे आवास को पूर्ण बताकर राशि गबन का मामला
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को लगातार दौरा करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 04 जुलाई 2023/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा राज्य में संचालित 9 प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में विभिन्न वर्ग एवं समूह के रिक्त 121 सीटों पर प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त सीटों में प्रवेश के लिए 6 जुलाई तक लिंक https:/eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission.Detail में ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किया गया है। […]