गौरेला पेंड्रा मरवाही, अक्टूबर 2022/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में आगामी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धान उपार्जन केंद्रों में चेक लिस्ट के अनुसार आरंभिक तैयारी के निरीक्षण तथा भौतिक सत्यापन, समुचित व्यवस्था, नियमानुसार पंजी-अभिलेखों के संधारण एवं नियमानुसार धान खरीदी हेतु धान उपार्जन केन्द्र स्तर पर नोडल अधिकारी तथा उनके सहयोग हेतु सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी केन्द्र हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एंड्राइड एप एवं युजर मैनुअल के माध्यम से खरीदी केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर चेक लिस्ट में दिए गए 34 बिंदुओं की जानकारी सत्यापित कर 10 अक्टूबर 2022 तक जिला खाद्य कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। नोडल अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों के भौतिक सत्यापन करने हेतु उपार्जन केंद्र में जाने के पूर्व एंड्राइड एप एवं युजर मैनुअल मोबाइल में डाउनलोड करना अनिवार्य होगा ताकि उनके द्वारा किया गया निरीक्षण ऑनलाईन दर्ज हो सके। सभी नोडल अधिकारी धान खरीदी केन्द्र में प्रतिदिन उपस्थित होकर कृषकों द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान का टोकन से मिलान, धान की गुणवत्ता का परीक्षण, बारदानों की व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण तथा धान खरीदी समुचित रूप से सुनिश्चित करेंगे तथा नियमानुसार उपार्जन केन्दों का भौतिक सत्यापन करेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड गौरेला के धान उपार्जन केंद्र गौरेला के लिए नोडल अधिकारी सौरभ जायसवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी अमित कुमार गुप्ता, उपार्जन केन्द्र तराई गांव के लिए नोडल अधिकारी के पी गवले एवं सहायक नोडल अधिकारी आर के ध्रुव, लालपुर उपार्जन केंद्र के लिए नोडल अधिकारी के पी सी पाटले एवम सहायक नोडल अधिकारी आर सी ओट्टी, धनौली उपार्जन केंद्र के लिए नोडल अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी एवम सहायक नोडल अधिकारी डी एल राजपूत, खोडरी उपार्जन केंद्र के लिए नोडल अधिकारी सीआर मांझी एवम सहायक नोडल अधिकारी राजेश पोर्ते एवं धान उपार्जन केंद्र बस्ती के लिए नोडल अधिकारी एस के पैकरा को नियुक्त किया गया है। विकासखंड पेंड्रा के धान उपार्जन केंद्र पेंड्रा के लिए नोडल अधिकारी योगेंद्र कश्यप एवं सहायक नोडल अधिकारी जे एस लाकड़ा, उपार्जन केन्द्र नवागांव के लिए नोडल अधिकारी अर्जुन चौबे एवं सहायक नोडल अधिकारी सुदर्शन सिंह कंवर, देवरीकला के लिए नोडल अधिकारी एम के अटल एवं सहायक नोडल अधिकारी मक्खन सिंह पैकरा तथा धान उपार्जन केंद्र कोडगार के लिए नोडल अधिकारी आर के पैकरा एवं सहायक नोडल अधिकारी संरोधन सिंह पैकरा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह मरवाही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र मरवाही के लिए नोडल अधिकारी बजरंग सिंह कंवर एवं सहायक नोडल अधिकारी एस के ओनटेन, तेंदूमोड़ा के लिए नोडल अधिकारी आर पी ओटावी एवं धान उपार्जन केंद्र सिवनी के लिए नोडल अधिकारी एच आर पेंद्रो एवं सहायक नोडल अधिकारी सनत कुमार साहू, उपार्जन केंद्र परासी के लिए नोडल अधिकारी शैलेश कुमार चंद्रा, धान उपार्जन केन्द्र भरीडाड के लिए नोडल अधिकारी अमित कुमार तंवर एवं सहायक नोडल अधिकारी के के उरांव, उपार्जन केन्द्र बंशीताल के लिए नोडल अधिकारी संतोष कुमार चंद्रा, उपार्जन केंद्र लरकेनी के लिए नोडल अधिकारी रूपेश कुमार कश्यप एवम सहायक नोडल अधिकारी आर एस मरपच्ची और धान उपार्जन केंद्र मेढुका के लिए आर एन कोटहा को नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर 1 फरवरी 2022/ सरगुजा जिले के कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 32 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। निर्वाचन 7 […]
विधानसभावार उडऩदस्ता दल का गठन
राजनांदगांव, नवम्बर 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती जिलों में होने वाले द्वितीय चरण के मतदान दिवस 17 दिसम्बर 2023 तक निर्वाचन व्यय मानिटरिंग एवं आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन के लिए विधानसभावार उडऩदस्ता दल का गठन किया […]