मुंगेली, अक्टूबर 2022// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2022-23 में महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग काॅलेज, आईटीआई, पाॅलीटेक्निक आदि में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, प्रस्ताव, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://www.postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर आनलाईन की जा रही है। विद्यार्थी द्वारा आनलाईन आवेदन, नवीन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने हेतु 21 अक्टूबर और सेंक्शन आर्डर लाॅक करने हेतु 11 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के जिन विद्यार्थियों द्वारा नेशनल स्काॅलरशीप पोर्टल पर आवेदन किया जा चुका है, उन विद्यार्थियों को पुनः राज्य पोर्टल में आवेदन किया जाना है।
संबंधित खबरें
डेंगू लार्वा नष्ट करने शहर के तालाबों में छोड़ी गई गंबूजिया मछली
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे सभी जरूरी कदमरायगढ़, 27 सितम्बर 2023/ शहर में डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब शहर के तालाबों में मच्छर जनित रोगों […]
स्वतंत्रता दिवस पर पशुवध गृह रहेंगे बंद
अम्बिकापुर, 15 अगस्त 2024/sns/- नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पशुवध गृह बन्द रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं का सूचित किया है कि स्वतंत्रता दिवस पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का […]
*मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल से अब गरीब घर के बच्चे भी अंग्रेजी स्कूल में निःशुल्क शिक्षा ले रहे: संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव*
*राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन**विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण**बिहान बाजार के माध्यम से लोगों को मिला छत्तीसगढ़ी सामानों और व्यंजनों का स्वाद**सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रही शाम, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से देर शाम तक झूमे लोग* कोरबा, नवंबर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस […]