बलौदाबाजार, सितम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 27 सितम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में शारदा प्रसाद पिता पीताम्बर वर्मा, निवासी ग्राम गिधौरी, तहसील कसडोल, लीलावती पति स्व. अनिल कुमार, निवासी ग्राम बैगनडबरी, तहसील कसडोल, अमरौतिन बाई पति स्व.पंचराम निषाद निवासी ग्राम पीपरछेड़ी, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, आग से जलने एवं तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर सितम्बर 2024/sns/ संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा डॉ अनिल कुमार शुक्ला के द्वारा शुक्रवार को सरगुजा जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के समस्त विभागों में भ्रमण कर होने वाली चिकित्सकीय गतिविधियों की जानकारी ली तथा अधूरे भवन निर्माण के संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के […]
पेंशन पोर्टल आभार में तकनीकी कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षण 6 जुलाई को
राजनांदगांव , जुलाई 2022। जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशन पोर्टल आभार में तकनीकी कठिनाईयों के निराकरण के लिए पेंशन प्रकरण तैयार करने वाले कर्मचारियों एवं बीसीओ समाधान के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 6 जुलाई 2022 को जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में किया […]
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा जंगल-प्रकृति आधारित लोकगीतों का आयोजन
जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2023/ वन्य जीव सप्ताह के उपलक्ष में विकास समितियों के सहयोग से 04 अक्टूबर 2023 को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के ग्राम नेतानार में शहीद वीर गुण्डाधुर स्मारक स्थल में लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में एकल और समूह गीत मिलाकर कुल 27 प्रदर्शन दिए गए, जिसमें एकल गायन में […]