बीजापुर, सितंबर 2022- एसडीएम भोपालपट्टनम श्री मनोज कुमार बंजारे के निर्देशानुसार श्री पंकज पोर्ते खाद्य निरीक्षक के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान बामनपुर एवं दम्पाया जांच किया गया। जांच के दौरान दोनों उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाई गयी। इनके द्वारा माह अगस्त 2022 के राशन वितरण की राशि डी.डी. निर्धारित समय तक जमा नहीं किया गया। जिसके पश्चात एसडीएम श्री बंजारे के द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नियत समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण एसडीएम के द्वारा दोनों उचित मूल्य की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आगामी आदेश पर्यन्त नजदीकी उचित मूल्य की दुकान में संलग्न किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान दम्पाया को उचित मूल्य दुकान चेरपल्ली एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान वामनपुर को ग्राम पंचायत गोटाईगुड़ा में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से संलग्न किया गया है।
संबंधित खबरें
सियान जतन क्लिनिक का किया जा रहा है आयोजन
भांटागाँव व गुढ़ियारी अस्पतालों में 2 मार्च 2022 को 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का होगा निःशुल्क ईलाज 28 फरवरी 2022 रायपुर/ रायपुर शहर के 2 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। 2 मार्च 2022 को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गुढ़ियारी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,भांटागाँव […]
जनदर्शन में 133 आवेदकों ने प्रस्तुत किए आवेदन
कलेक्टर ने दिए नियमानुसार निराकरण के निर्देश जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का तेजी से किया जा रहा है निराकरण 2473 प्रकरणों में से अब तक 2101 प्रकरण हुए निराकृत मुंगेली 14 मार्च 2023// जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिले के 133 आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों […]
कलेक्टर ने देखा महिला समूहों का हुनर, स्वालंबन की दिशा में समाज में पहचान बनाने के साथ ही तेजी से आगे बढ़ रही हैं महिला समूह
मोहला ,29 मार्च 2025/sms/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज महात्मा गांधी औद्योगिक रूरल पार्क में महिला समूह द्वारा किए जा रहे विविध गतिविधियों को देखने ग्राम पंचायत नाड़ेकल, ग्राम-मोहभट्टा एवं भर्रीटोला पहुंची। कलेक्टर ने यहां महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखकर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर ने महिला समूह के हुनर […]