छत्तीसगढ़

मिनीमाता सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ मिनीमाता सम्मान वर्ष 2022 हेतु इच्छुक महिला एवं संस्थाओं से 10 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग अम्बिकापुर में कर सकते हैं। इस सम्मान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दिवस में कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग अम्बिकापुर से  संपर्क किया जा सकता है।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान प्रदान किया जाता है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला या संबंधित संस्था को 2 लाख रुपये तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *